छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शहरों में घूम रहे संदिग्ध, बड़े गिरोह के हाथ होने के अंदेशे से हुई शिकायत

सोनू केदार अम्बिकापुर – महामाया वार्ड की पार्षद नुजहत फातमा के नेतृत्व में वार्डवासियों ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है और शहर में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचना कर कार्यवाही की मांग की है।

वीओ- अंबिकापुर शहर में बीते कई दिनों से देखने को मिल रहा है कि कई संदिग्ध व्यक्ति शहर में घूम कर भिक्षा मांग रहे हैं। इस गिरोह में कई ऐसी महिलाएं भी शामिल है जो मासूम बच्चों को गोद में लेकर पैसा मांगते शहर की सड़कों पर नजर आती है। जबकि इन्हें खाने की वस्तु दिए जाने पर इनके द्वारा मना कर दिया जाता है। यही नहीं यह गिरोह शहर की सड़कों के साथ-साथ गली मोहल्लों में भी पैसा मांगते नजर आता है। दूसरी ओर शहर में संदिग्ध गतिविधियां भी बढ़ी है।

एक तरफ जहां आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही है वहीं बीते 2 दिनों पहले एक किराए के मकान में छुपे पांच डकैतों को सरगुजा पुलिस ने असला कारतूस के साथ पकड़ा था। ऐसे में शहर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगा है। इस गंभीर विषय को ध्यान में रखकर महामाया वार्ड की पार्षद नुजहत फातमा के नेतृव में वार्ड वासियों ने पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा को ज्ञापन सौंपा है। उनके द्वारा मांग की गई है कि शहर में घूम कर भिक्षा के नाम पर पैसा मांगने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाए। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की मुशफरी थाने में दर्ज की जाए।

Related Articles

Back to top button