मनोरंजन

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी, बर्थडे पर रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर, इस टाइम पर होगा जारी

मुंबई। अल्लू अर्जुन और पुष्पा के फैंस को बेसब्री से कल यानी 8 अप्रैल का इंतजार है। 8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का बर्थडे है और इस खास मौके पर पुष्पा के मेकर्स बड़ा धमाका करने को तैयार है।

सोमवार को पुष्पा 2 का टीजर जारी किया गया, जिसको लेकर फैंस ने पहले से ही काफी एक्साइटमेंट बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से पुष्पा लगातार एक्स पर टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। इस बीच फैंस की बेताबी को और बढ़ाते हुए अब मेकर्स ने टीजर रिलीज का टाइम भी बता दिया है।

पुष्पा के मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही टीजर के रिलीज का टाइम भी रिवील किया गया। मेकर्स ने बताया कि अल्लू अर्जुन के बर्थडे के मौके पर कल 8 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर पुष्पा का टीजर जारी किया जाएगा। अल्लू अर्जुन ने भी इस पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है।

इसे शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “वह सभी बाधाओं से ऊपर उठ चुका है। और अब, वह राज करने आ रहा है।”

इस पोस्ट के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बेसब्री से कल सुबह तक का इंतजार कर रहे है, जब पुष्पा 2 का टीजर जारी किया जाएगा। पोस्ट पर कमेंट्स कर अपनी खुशी और बेताबी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले पुष्पा 2 से बीते दिनों ही एक्टर्स रश्मिका मंदाना का लुक रिवील किया था। 5 अप्रैल को रश्मिका के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने एक पोस्टर जारी किया था, जिसमें श्रीवल्ली का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा था।

डायरेक्टर सुकुमार ‘पुष्पा: द राइज’ के बाद अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल ‘पुष्पा 2: द रूल’ लेकर आ रहे है। फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button