Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin : पाखी और विराट सीरियल में भले ही एक-दूसरे से बहुत ही लड़ाई होते हैं पर रियल मे वो दोनो एक होने वाले है

नई दिल्ली: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अहम किरदार निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) यानी पाखी का अगर आप इंस्टाग्राम देखेंगे तो आपको एक शख्स की मौजूदगी सबसे ज्यादा दिखेगी. इन फोटोज को देखकर आपको भी एहसास होगा कि ये शख्स ऐश्वर्या के कितने करीब है और यह शख्स कोई और नहीं बल्कि सई का ऑनस्क्रीन पति विराट यानी नील भट्ट हैं.
शादी के बंधन में बंधेगे पाखी और विराट
पाखी और विराट (Pakhi And Virat) सीरियल में भले ही एक-दूसरे से अलग जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो हमेशा के लिए एक होने वाले हैं. जी हां, दोनों का रोका हो चुका है और साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं. ऐश्वर्या और नील एक-दूसरे के काफी करीब हैं और इस बात का पता उनकी फोटोज देखकर ही लग जाता है.
शो के सेट पर हुआ प्यार
नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा (Neil Bhatt And Aishwarya Sharma) स्टारर ‘गुम है किसी के प्यार में’ 5 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था और उसी शो की शूटिंग के दौरान नील और ऐश्वर्या एक-दूसरे के करीब आ गए. बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नील ने बताया, ‘हम सितंबर 2020 से एक साथ शूटिंग कर रहे थे. हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगता था और फिर हम दोस्त बन गए. हमारी दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. हम शुरुआत से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे. एक लंबे समय तक का रिलेशन चाहते थे. यह कभी कम समय के लिए नहीं था.’
नील ने जाहिर की थी फीलिंग्स
नील भट्ट (Neil Bhatt) ने आगे बताया था, ‘हमने एक-दूसरे को कभी डेट पर ले जाने के लिए नहीं पूछा. पर धीरे-धीरे अहसास हुआ कि हमारे बीच कुछ तो है. लेकिन हम चाहते थे कि उसे लेकर हम गंभीर हों. बजाय यह बोलने के कि मेरे मन में तुम्हारे लिए फीलिंग्स हैं, क्या तुम भी ऐसा सोचते या सोचती हो?, सोच यह थी कि हम चीजों को आगे कैसे लेकर जाएं.
नील के बारे में…
4 अगस्त 1987 को वडोदरा में जन्मे नील भट्ट (Neil Bhatt) ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. नील इन दिनों सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ IPS ऑफिसर विराट चौहान के किरदार से लोगों का दिल जीत रहे हैं. इससे पहले उन्होंने सीरियल ‘दिया और बाती हम’ में ‘IPS जाकिर सिद्दीकी’ का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं. वह ‘रूप- मर्द का नया स्वरूप’ और ‘रामायण’ जैसे सीरियल में भी काम कर चुके हैं.
ऐश्वर्या के बारे में…
ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) उज्जैन की रहने वाली हैं. उन्होंने शर्मा इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. ऐश्वर्या को बचपन से ही एक्ट्रेस बनना था. अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ऐश्वर्या मुंबई आ गई थीं. उन्हें पहला ब्रेक मिला कलर्स टीवी के शो ‘कोड रेड’ में. इसके बाद वह वेब सीरीज ‘माधुरी टॉकीज’ में नजर आईं.




