मनोरंजन

मशहूर एक्टर का निधन, टाइटैनिक में निभाया था कप्तान का किरदार..

लंदन। मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘‘टाइटैनिक’’ में कप्तान का किरदार निभाने वाले अभिनेता बर्नार्ड हिल का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 79वर्ष के थे। अभिनेता के करीबी लोऊ कुल्सन ने यह जानकारी दी।हिल ने ‘टाइटैनिक’ में कैप्टन एडवर्ड स्मिथ की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने 11 अकादमी पुरस्कार जीते थे।

जानकारी मुताबिक बता दें कि बर्नार्ड हिल ने फिल्म में ‘कैप्टन एडवर्ड स्मिथ’ का आइकोनिक रोल प्ले किया था। उनके किरदार को फिल्म में खूब पसंद किया गया था। उन्होंने अपने करियर में न सिर्फ फिल्मों में बल्कि टीवी शोज और थिएटर में भी काम किया था। लेकिन इंडस्ट्री में लम्बा समय बिताने और दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने और 11 ऑस्कर अवॉर्ड्स जीतने के बाद आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।

Related Articles

Back to top button