मनोरंजन

जेल की पांच रातों लेकर एल्विश यादव ने तोड़ी चुप्पी, फैंस के सवालों का दिया जवाब, कही ये बात…

नई दिल्ली। यूट्यूबर एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में, जेल से बाहर आए एल्विश को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 को जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है।
यूट्यूबर अपने व्लॉग्स के जरिए भी फैंस को खुद से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं। अब हाल ही में, एल्विश ने जेल में पांच रातें बिताने पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि यूट्यूबर ने क्या कहा है।

लोकप्रिय यूट्यूबर पर रेव पार्टियों में सांप का जहर बेचने का आरोप लगाया गया था और बाद में उन्हें उसी आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद एल्विश को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अब, हाल ही में एक व्लॉग में, एल्विश ने फैंस के साथ एक लाइव सेशन किया था, जिसमें वह फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आए।

इस लाइव सेशन के दौरान एक फैन ने एल्विश से जेल में गुजारे पलों को लेकर कुछ सवाल किए। इस पर यूट्यूबर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ”भगवान न करे कोई जेल जाए, बस इतना ही कहना चाहेंगे।”

यूट्यूबर ने कुछ अन्य सवालों के जवाब दिए, जिनमें अभिषेक मल्हन उर्फ फुकरा इंसान के साथ उनके विवाद पर एक सवाल भी शामिल था। उन्होंने इस खबर का खंडन किया और कहा कि दोनों के बीच कभी झगड़ा नहीं हुआ है और जब भी वे शूटिंग के दौरान मिलते हैं, तो बहुत अच्छे से मिलते हैं और उनके बीच कोई मनमुटाव नहीं होता है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एल्विश वर्तमान में अमेजॉन मिनी टीवी के ‘प्लेग्राउंड सीजन 3’ में अभिषेक मल्हान के साथ मेंटर के रूप में दिखाई दे रहे हैं। यूट्यूबर के फैंस इस शो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button