छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़. सुकमा जिले में देर रात बस अनियंत्रित होने से 6 यात्री घायल,3 की हालत गंभीर…

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में देर रात एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 यात्री घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि बस जगदलपुर से आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जा रही थी। हादसा कोहरे के चलते हुआ है। घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गुप्ता ट्रेवेल्स की बस जगदलपुर से रात करीब 9 बजे विजयवाड़ा के लिए रवाना हुई थी। बस यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थी। रात करीब 12 से 1 एक बीच बस सुकमा के कोंटा में असिरगुड़ा मोड़ के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद ग्रामीणों की मदद से यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां 3 यात्रियों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि घने कोहरे में तेज रफ्तार के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका।

Related Articles

Back to top button