छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – एसपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव, मचा हड़कंप, होम आइसोलेशन में होगा इलाज
छत्तीसगढ़ – महासमुंद एसपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज होगा। पुलिस अधीक्षक को कल हल्की मौसमी सर्दी के कारण उन्होंने ऐहतियात के तौर पर आज कोविड-19 RAT टेस्ट कराया । उनकी जाँच रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आयी है । स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन अनुसार डाक्टरों ने उनके बंगले का निरीक्षण किया ।
गाइड लाइन के अनुसार पुलिस अधीक्षक को 14 दिन के लिए होम क्वरंटीन किया गया है । डाक्टरों ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। ज़िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।चिकित्सा दल ने परिवार के सदस्यों सहित 19 व्यक्तियों की कोविड-19 की जाँच की गई । परिवार के सभी सदस्य और व्यक्तियों की जाँच रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। पुलिस अधीक्षक से पिछले एक सप्ताह के दौरान मिले लोगों की कॉंटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।
READ ALSO,,,रायपुर – कांग्रेस नेता की पत्नी की मौत..एक हफ्ते पहले साइकिल चलाते समय कार ने मारी थी टक्कर
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल कहा कि पुलिस अधीक्षक जल्द स्वस्थ होकर काम पर लौटेंगे । गोयल ने ऐसे व्यक्तियों से आग्रह किया कि जो पिछले एक सप्ताह के दौरान एस.पी. से सरकारी कामकाज या अन्य सिलसिले में मिले है और उन्हें सर्दी,खांसी,बुख़ार या हल्के से भी कोविड-19 के लक्षण दिखायी दें तो वे अपने नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर जाँच अवश्य करायें।
READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – ससुर की वजह से बहू ने की थी आत्महत्या, डेढ़ महीने बाद हुआ खुलासा




