मनोरंजन

जब दूरदर्शन के आपत्ति के बाद माता सीता यानी दीपिका चिखलया को बदलनी पड़ी थी अपनी ऑउटफिट रोल के हिसाब से

रामायण एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा है। आज भी लोग उतने ही लगाव के साथ देख रहे हैं जैसे पहली बार देखा था। राम-सीता और शो की पूरी टीम ने बेहतरीन अदाकारी तो की ही थी साथ ही रामायण का डायरेक्शन, बैकग्राउंड म्यूजिक, कलाकारों के कॉसट्यूम और एडिटिंग भी कमाल की थी। यही कारण रहा कि रामानंद सागर के आइकॉनिक शो रामायण को आज भी सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/Bp4nyveHSEs/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि बहुत कम ही लोग जानते हैं कि रामायण बनाते समय रामानंद सागर ने अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, अरविंद त्रिवेदी, दारा सिंह सहित सभी कलाकारों के ड्रेस पर काफी मेहनत की थी। शुरुआती समय में सबसे बड़ा कारण यही था कि रामायण शो को आने में वक्त लगा।

80-90 के उस वक़्त में सीता मतलब दीपिका चिखलिया की ड्रेस फिल्मी दुनिया को ध्यान में रखकर बनाई गई थी। एक अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका चिखलिया पहले माता सीता के रोल के लिए कट स्लीव ब्लाउज पहनने वाली हैं। उनकी साड़ियों के साथ इस तरह के डिजाइनर ब्लाउज तैयार कराए गए थे। जब इन कपड़ों में पायलट एपिसोड बनकर दूरदर्शन के पास पहुंचा था को इसका पुरजोर विरोध किया गया।

https://www.instagram.com/p/Bkcut-RFVr9/?utm_source=ig_web_copy_link

सीता के इस ऑउटफिट को देखकर बिल्कुल भी रामायण टेलिकास्ट करने की अनुमति नहीं दी गई ऐसे में रामानंद सागर को फिर अपने शो में सीता की ड्रेस बदलनी पड़ी फिर दीपिका चिखलिया ने फुल स्लीव्स ब्लाउज और साड़ियां पहनी। रामायण के प्रसारित होते ही दर्शकों ने इस पर खूब सराहा और देखते ही देखते शो सुपरहिट हो गया और रामानंद सागर रातोंरात देश में चहते बन गए।

Related Articles

Back to top button