क्या आप जानते हैं बॉलीवुड अदाकारा आलिया से लेकर करीना तक लेती हैं एक फिल्म के लिए इतनी फीस

बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स से लेकर स्ट्रगलिंग एक्टर्स तक आपको सभी मिल जाएंगे। बॉलीवुड का ग्लैमर भी इस शहर को मायानगरी कहने का एक कारण है। चमचमाती गाड़ियों और बड़े बंगलों के पीछे बॉलीवुड के सितारों की शान कुछ अलग ही होती है। अब करोड़ों में फीस लेने वाले ये सितारे आखिर चमक-धमक के हकदार तो होते ही हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इस ग्लैमर के पीछे आखिर कितनी फीस होती है?
चलिए एक्ट्रेसेस की बात ही करते हैं और ये जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर वो कितनी फीस लेती हैं। लाइफस्टाइल वेबसाइट पिंकविला ने अपने कई सोर्स के आधार पर एक लिस्ट बनाई है जिसमें ये बताया गया है कि आखिर एक फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस कितनी फीस लेती हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस का नाम दिया गया है।
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) : रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं और उनकी फीस 15 करोड़ रुपए है। दीपिका ने कई हिट फिल्में दी हैं और ये अभी ‘गहराइयां’ फिल्म में दिखी हैं। दीपिका की एक्टिंग को इस फिल्म में काफी सराहा जा रहा है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt): दीपिका के साथ-साथ आलिया भट्ट भी उतनी ही फीस लेती हैं और बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं। आलिया भट्ट इस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर बिजी हैं और उन्हें इस रोल के लिए काफी तारीफ मिल रही है।
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif): कैटरीना कैफ की फीस भी कुछ कम नहीं है। वो एक फिल्म करने के 12 करोड़ तक ले लेती हैं। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बाद अभी कैटरीना के किसी बड़े प्रोजेक्ट की खबर नहीं आई है।
करीना कपूर (Kareena Kapoor): कैटरीना के साथ ही करीना कपूर भी अपनी फिल्म के लिए औसतन 12 करोड़ रुपए लेती हैं। करीना कपूर पिछले कुछ दिनों से किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं और फैन्स को बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतज़ार है।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra): देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा वैसे तो बॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स अब कम करती हैं, लेकिन जब करती हैं तो उनकी फीस 8 करोड़ के आस-पास होती है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma): अनुष्का शर्मा भी प्रियंका की ही तरह अपनी फीस औसत 8 करोड़ रुपए लेती हैं। अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वमिका के जन्म के बाद फिर से अब काम में व्यस्त हो गई हैं और जल्द ही उनके नए प्रोजेक्ट के आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu): तापसी जो अब कई सारी स्पोर्ट्स बायोपिक का हिस्सा रह चुकी हैं वो 5 करोड़ रुपए बतौर फीस लेती हैं। तापसी हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘लूप लपेटा’ में दिखी थीं जिसको लेकर उनकी तारीफ की जा रही है।
कृति सेनन (Kriti Sanon): कृति सेनन भी अपनी फीस 4 करोड़ ही लेती हैं। कृति सेनन जल्दी ही ‘बच्चन पांडे’ में दिखने वाली हैं जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी मुख्य रोल में होंगे।
Top 10 Bollywood actress salary per movie 2022
Alia Bhatt
Deepika Padukone
Katrina Kaif
Kangana Ranaut
Kareena Kapoor
Shraddha Kapoor
Vidya Bala
Rani Mukherjee
Aishwarya Rai
Anushka Sharma
#shorts
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




