डायरेक्टर कबीर खान हुए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल, बताया मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता

बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर, न्यूयॉर्क और काबुल एक्सप्रेस जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके डायरेक्टर(Director) कबीर खान(Kabir Khan) मुगलों(Mughals) पर दिये अपने एक बयान की वजह से बुरी तरह से विवादों में फंस गए हैं। कबीर खान ने अपने एक इंटरव्यू में मुगलों को राष्ट्र का असली निर्माता बताया है। साथ ही उन्होने फिल्मों में मुगलों को ‘हत्यारा’ दिखाए जाने पर भी अपनी नाराजगी जताई। अब कबीर की यही राय उनपर भारी पड़ गई है। कबीर खान को उनके इस बयान की वजह से सोशल मीडिया(Social Media) पर लोगों के कड़े विरोध का सामना कर पड़ रहा है। कबीर को उनकी ऐसी सोच और राय के लिए बुरी तरह से ट्रोल(Troll) किया जा रहा है।
Read more:- त्रिशाकर मधु के बाद भोजपुरी हॉट एक्ट्रेस प्रियंका पंडित का वीडियो हुवा लीक, भोजपुरी फ़िल्म जगत में मचा बवाल
बता दें कि हाल ही में कबीर ने एक बॉलीवुड वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में कहा था कि “यदि आप फिल्मों में मुगलों को गलत दिखना चाहते हैं तो प्लीीज, इसके लिए पहले रिसर्च कीजिए और किसी पुख्ता आधार पर ही ऐसा दिखाइए। हमें यह भरोसा दिलाइए कि यह सच क्यों है? बताइए कि जैसा आप सोच रहे हैं, असल में वो विलन क्यों हैं। ‘” इसके आगे कबीर ने कहा कि “मुझे लगता है कि वो असली राष्ट्रआ-नर्माता थे और सिर्फ कहने के लिए या लिखने के लिए यह बता देना कि नहीं…नहीं… नहीं…वो तो हत्याेरे थे, उन्होंनने लोगों का धर्म परिवर्तन करवाया, उन्होंनने ये किया, उन्हों ने वो किया। आप किस आधार पर यह बात कर रहे हैं? प्लीोज, कोई ऐतिहासिक सबूत दिखाइए…इस पर खुली बहस कीजिए।”
Read more:-काला पत्थर को 42 साल पूरे होने पर अमिताभ ने पुरानी तस्वीर साझा करते हुए कहा किया.. ओह !!! काफी समय हो गया…
कबीर खान का यह बयान सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर बहस तेज़ हो गई। यूज़र्स ने कबीर खान को ही खरी-खोटी सुनानी शुरु कर दी। एक यूज़र ने कबीर पर गुस्सा ज़ाहिर करते हुए लिखा “हिंदुस्तान को बर्बाद करने वाले मुगल अगर ऐसे लोगों के आदर्श हैं, तो सोचिए इनकी सोच कितनी खतरनाक है। हिंदुस्तान को लूटा था और यह उनकी तारीफ कर रहा है इससे ज्यादा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।”तो वहीं एक अन्य यूज़र ने कबीर खान को टैग करते हुए लिखा कि “आप गलत हैं कि मुगल राष्ट्र-निर्माता थे। दरअसल, वे हिंदुओं के बलात्कारी, हत्यारे, और हिंदू मंदिरों के विध्वंसक थे। उन्होंने जबरन हिन्दुओं को मुसलमान बना दिया। शायद, आप भी उन धर्मांतरित मुसलमानों में से एक हैं।”




