खेल जगत
हरभजन सिंह के घर आने वाला है एक और नन्हा मेहमान, गीता बसरा ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के घर खुशखबरी आई है. बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी पत्नी गीता बसरा दूसरी बार मां बन गई हैं. इस कपल के घर बेटे ने जन्म लिया है. इससे पहले हरभजन सिंह और गीता बसरा की एक बेटी है, जिसका नाम हिनाया है. हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर फैंस को ये जानकारी दी है.
हरभजन सिंह के घर आया नन्हा मेहमान
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, ‘हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्हें बेटे के रूप में अपना आशिर्वाद दिया है. मां और बच्चा दोनों ठीक है. सभी को शुक्रिया’.




