साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू का ड्राइवर निकला कोरोना पॉसिटिव, अभिनेता के घर में हड़कंप मच गया

देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं. फिल्म इंडस्ट्री भी कोरोनावायरस की चपेट से अछूती नहीं रही है. इस बीच खबर आई है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू के घर में भी एक शख्स कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, महेश बाबू के ड्राइवर को कोरोना वायरस हो गया है. ड्राइवर के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता के घर में हड़कंप मच गया.
READ ALSO – मालदीव का फोटो शेयर की दीया मिर्जा, हनीमून पर नजर आई सौतेली बेटी, फोटो देखे
मिली जानकारी के अनुसार महेश बाबू की पत्नी नम्रता ने ड्राइवर के कोविड-19 पाए जाने के बाद पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट कराया. हालांकि, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और घर के बाकी के सदस्य सुरक्षित हैं. महेश बाबू ने अपने बच्चों गौतम और सितारा को हिदायत दी है कि वह अपनी मां के साथ घर के अंदर ही रहें. सख्त नियमों के साथ महेश बाबू ने शुरू की शूटिंग बीते साल कोरोना वायरस के चलते महेश बाबू ने भी अपना पूरा समय घर में अपने परिवार के साथ बिताया था,
READ ALSO – एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने पार्क में बैठकर कराया फोटो शूट, फैंस के छूटे पसीने
लेकिन जैसे-जैसे कोरोना के केस कम होने लगे तो उन्होंने सख्त नियमों के तहत अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी. उस दौरान महेश बाबू ने एक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि यह हम सभी के लिए बहुत ही मुश्किल भरा समय है. हमारे परिवार की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए. बाकी सभी चीजें इंतजार कर सकती हैं. महेश बाबू के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह बहुत ही जल्द फिल्म सरकारु वारी पाटा में नजर आएंगे. महेश बाबू ने इस फिल्म की पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है.
READ ALSO – एक्टर रवि दुबे ने किया अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट, बताई यह वजह

फिलहाल उन्होंने काम से ब्रेक लिया हुआ है. यह समय वह अपने बच्चों गौतम और सितारा के साथ बिता रहे हैं. हाल ही में महेश बाबू को अपनी बेटी सितारा के साथ मजेदार समय बिताते हुए देखा गया था. नम्रता शिरोडकर ने सितारा और महेश बाबू की मस्ती करते हुए फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थी. यह फोटो बाप और बेटी के रिश्ते के प्यार को दर्शाती है. सितारा और महेश की इस फोटो को फैंस ने खूब पसंद किया और जमकर लाइक्स बरसाए और कमेंट किए.




