Coffee with karan 8 – जब रोने लगे करन जौहर फूट फूट कर, रणवीर दीपिका की शादी का वीडियो देख हुवे भावुक |

बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण सीजन 8 (coffee with karan 8) शुरू हो चुका है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि करण जौहर का ये शो टीनेजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। ये शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। करण जौहर के इस रिएलिटी शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं। ऐसे में सेलेब्स के फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।
Read Also – Avneet Kaur ने बॉडीफिट टॉप पहन दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की खूबसूरती ने यूजर्स का हाल किया बेहाल
बता दें कि कॉफी विद करण 8 (coffee with karan 8) के पहले ही एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर काफी इमोशनल हो गए थे। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस शो में ही उनकी शादी की वीडियो भी दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद अचानक ही करण जौहर इमोशनल हो जाते हैं और अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात करने लगते हैं।
कॉफी विद करण 8 (coffee with karan 8) में पहली बार लोगों को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का वीडियो देखने को मिला है। वीडियो में शादी के हर रीति-रिवाज की झलक दिखाई गई है। जैसे ही ये वीडियो खत्म होता है करण जौहर रोने लग जाते हैं। साथ ही करण अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात करने लगते हैं।




