ब्रेकिंग – एक्ट्रेस कंगना रनौत को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, अमित शाह का दिया धन्यवाद
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. इसी के मद्देनजर एक्ट्रेस कंगना रनौत को गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था. दरअसल, बहुचर्चित सुशांत सिंह राजपूत के मामले में कंगना रनौत ने शुरू से अपनी आवाज बुलंद रखी है. उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. कंगना के इन बयानों के चलते वे सेलेब्स के निशाने पर तो आईं ही लेकिन कुछ राजनैतिक पार्टियों से भी उन्होंने झगड़ा मोल ले लिया.
read also,,ब्रेकिंग – बड़ी लापरवाही, प्यास से तड़पकर कोरोना मरीज की मौत, बेटी ने अस्पताल पर लगाया ये गंभीर आरोप
इसी सिलसिले में कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच जुबानी जंग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. संजय राउत ने कंगना को मुंबई न आने की नसीहत दी थी. इस पर कंगना ने मुंबई आने का चैंलेंज किया था. इसके बाद कंगना ने एक वीडियो भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है.
इसी वीडियो में कंगना रनौत कहती हैं कि देश में महिलाओं के साथ रेप होता है, उन पर एसिड फेंका जाता है, ये सब इसलिए हो पाता है क्योंकि समाज की सोच घटिया है. कंगना ने संजय राउत को भी इसी सोच से प्रभावित बताया. कंगना ने संजय राउत पर आरोप लगा दिया है कि उन्होंने हर महिला का अपमान किया है, उन्होंने देश की बेटी को गाली दी है.
कंगना रनौत ने तो अब उस समय को भी याद कर लिया है जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि देश में रहने से डर लगता है. उन बयानों को याद करते हुए कंगना कहती हैं- जब आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह ने देश के खिलाफ कहा था, तब तो किसी ने उन्हें गाली नहीं दी थी. फिर जब मैंने अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का पालन किया तो मुझे गाली क्यों दी गई.




