मनोरंजन
बाथरूम में मिली एक्टर आदित्य सिंह राजपूत की लाश… |

मॉडल, कास्टिंग को-ऑर्डिनेट और अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का निधन हो गया है। 22 मई को अभिनेता अचेत अवस्था में अपने घर के बाथरूम में पड़े मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।बताया जा रहा है कि आदित्य सिंह राजपूत मुंबई के एक इलाके में बहुमंजिला इमारत के 11वें फ्लोर पर रहते थे। इसी फ्लोर के वॉशरूम में उनकी लाश मिली है।
Read More- Raipur Breaking : नशे में धुत युवक ने पान ठेला संचालक पर किया जानलेवा हमला, भीड़ ने की पिटाई…
बताया जा रहा है कि आदित्य की लाश उनके दोस्त को घर के वॉशरूम में मिली है। दोस्त उन्हें बिल्डिंग के वॉचमैन की मदद से पास के अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से लिखा हुआ है कि आदित्य सिंह राजपूत की मौत ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से हुई है।




