छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्म हवाओं ने बढ़ाई टेंशन, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट.. |


रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से रविवार 21 मई को रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, बलौदाबाजार, दुर्ग जिले में लू चलने के आसार है। इसके साथ ही सोमवार 22 मई को बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा जिले में लू चल सकती है।

Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि 22 मई के बाद मौसम का मिजाज भी थोड़ा बदलने के आसार है और बारिश भी संभावित है। इधर, शुक्रवार को तेज धूप की तपिश के साथ ही दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदला और विभिन्न क्षेत्रों में हवा चलने के साथ ही हल्की बुंदाबांदी भी हुई।Chhattisgarh Weather Update: शुक्रवार को प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस एआरजी तिल्दा व सक्ती में दर्ज किया गया।

Read More- युवा पीढ़ी हो सशक्त, मिले सबको रोज़गार सुरक्षित भविष्य को लेकर, संकल्पित छत्तीसगढ़ सरकार – सीएम भूपेश

इसके साथ ही सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से अभी दोपहर की तपिश के साथ ही रात में भी उमस में बढ़ोतरी हुई है।

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन गर्म हवाओं के चलते उमस में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने व हल्की बारिश के आसार है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तो बारिश का प्रभाव ज्यादा ही रहेगा।



Related Articles

Back to top button