Bollywood: बिग बी का नाम नहीं लेती रेखा, ‘वो’ या ‘इनको’ कहकर करती थी बात, करीबियां देख रो पड़ी थी जया बच्चन

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भले ही जया बच्चन के साथ लव मैरिज की हो लेकिन उनके और रेखा के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। कहते हैं कि अमिताभ बच्चन भी रेखा को चाहते थे लेकिन कई कारणों के चलते दोनों की शादी नहीं हो पाई थी।
यासिर उस्मान की किताब ‘रेखा-कैसी पहेली जिंदगानी’ में फिल्म ‘उमराव जान’ के डायरेक्टर मुजफ्फर अली के हवाले से बताया गया है कि रेखा और अमिताभ बच्चन के बीच कैसा रिश्ता था। रेखा उस समय अमिताभ बच्चन को प्यार से क्या कहकर बुलाती थीं।
किताब में बताया गया है कि रेखा ने कभी भी अमिताभ बच्चन का नाम नहीं लिया है। वह हमेशा एक शादीशुदा महिला की तरह अमिताभ बच्चन को ‘वो’ या फिर ‘इनको’ कहकर बात करती थीं। अमिताभ बच्चन के लिए रेखा का प्यार साफ झलकता था लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।
रेखा ने सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अमिताभ बच्चन को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने इस शो में कहा था कि वह अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं लेकिन एक बहुत बड़े फैन की तरह। रेखा ने कहा था- एक फैन अपने चहीते स्टार को जिस तरह से प्यार करता है ठीक उसी तरह से मैं भी बिग बी को चाहती हूं।
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन ने रेखा के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। वह हमेशा रेखा की बात पर चुप्पी साधे रहते हैं लेकिन रेखा ने कई बार कैमरे पर अपने रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें बताई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की शुरुआत साल 1976 में हुई थी। दोनों उस समय फिल्म दो अनजाने में काम कर रहे थे। कहा जाता है कि इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरू हुआ था। हालांकि अमिताभ बच्चन उस समय शादीशुदा थे। जया बच्चन उनकी जिंदगी में आ चुकी थीं।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जिस समय रेखा और अमिताभ बच्चन रिलेशनशिप में थो तो डेट करने के लिए दोनों एक्ट्रेस की दोस्त के बंगले पर छिपकर मिलते थे ताकि बाहर किसी को पता न चल सके। हालांकि कुछ समय बाद रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर की बात सबको पता चल गई थी।
इस अफेयर की भनक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन को भी लग गई थी। हालांकि बिग बी और रेखा ने उस समय इस अफेयर की बात से साफ इनकार कर दिया था। आपको बता दें कि रेखा जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में पहुंची थीं तो उन्होंने मांग में सिंदूर भर रखा था जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया था।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में कुछ देर तक रेखा ने अमिताभ बच्चन से हंस हंसकर बात भी की थी। इस नजारे को देखकर जया बच्चन को खूब गुस्सा आया था। सिर्फ इतना ही नहीं इस सीन को देख जया बच्चन मुंह छिपाकर रोने भी लगी थीं।



