छत्तीसगढ़
प्रदेश में आये कल कोरोना के रिकॉर्ड मामले, कुल संख्या पहुंची 73, मुंगेली और बिलासपुर में 4
छत्तीसगढ़ में कल रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। बिलासपुर में 2 एवं मुंगेली जिले 2 कोरोना मरीज़ों की पहचान की गई है, जिनकी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस तरह राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज़ हैं।
बता दें कि देश में कोरोना मामलों की संख्या 1 लाख 12 हजार 359 तक पहुंच गई है. इसमें 45 हजार 300 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि 3435 मरीजों की मौत हो चुकी है. 24 घंटे में देशभर में 5 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं. संक्रमण के मामलों में महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु सबसे आगे हैं.




