inh24छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कोरोना सर्वेक्षण दल से सही जानकारी साझा करने की अपील की, 12 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

रायपुर – प्रदेश के लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम 12 अक्टूबर तक घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर रही है। इस दौरान लोगों से सामान्य प्रश्न पूछे जा रहे हैं जैसे किसी को सर्दी,बुखार ,सांस लेने में तकलीफ ,थकान तो नही हो रही है आदि।

Read Also – छत्तीसगढ़ में आज कुल कोरोना के 2681 नए मरीज, रायपुर से 270, जनिए अन्य जिलों का हाल

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग के दल को सही जानकारी दी जाए ताकि यदि वे लक्षण कोरोना के हों तो तुरंत जांच की जाएगी और उपचार भी तत्काल ही शुरू हो जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि यह साबित हो चुका है कि कोरोना के लक्षण जल्दी पता चलने और उपचार प्रारंभ होने से कोरोना के मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं। उन्होने सर्वेक्षण को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button