05 May 2020 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल
मेष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। सभी कार्य सरलतापूर्ण संपन्न होंगे। कामकाज में लाभ भी होगा। अधीनस्थ कर्मचारी, पड़ोसी या रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी, लेकिन संतान से तनाव मिल सकता है।
मिथुन: आज के दिन आपमें आज ऊर्जा की कमी नहीं है। इसे उचित दिशा में लगाएं। दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। भविष्य को लेकर परेशान न हों, समय के साथ सब कुछ सुलझ जाएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आने वाला समय आपका है। धन प्राप्ति का आज अच्छा योग है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का पूरा ख़याल रखें।
कर्क: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। काम के बोझ से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। सभी काम आपके मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। आप सफलता पाने के साथ ही कुछ नई चीजें भी सीख सकते हैं। किसी भी स्थिति में निर्णय लेने से पहले थोड़ा इंतज़ार कर लें। कुछ नजदीकी लोगों से बच कर रहना चाहिए।
सिंह: आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस का काम आसानी से पूरा हो सकता है। कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत जल्द ही रंग लाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। विरोधी परास्त होगा।
कन्या: कार्य की सफलता से मन गदगद रहेगा। यश और कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कोई नया ज्ञान या अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। बाहर जाकर दूसरे लोगों से संपर्क करने से बचना चाहिए ।
तुला: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में स्थितियां आज ठीक रहेंगी। मानसिक स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रह सकती है।
वृश्चिक: आज का दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। जीवन में तरक्की मिलने से आप खुश निपटाने में गुजर सकता है। प्रेम की स्थिति भी सुधार की ओर है। किसी जरूरी काम में परिवार का सहयोग मिलेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।
धनु: आज का दिन शानदार है। आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। पैसों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। परिवार से जुड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
मकर: आज के दिन आपकी योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इससे आपको भविष्य को लेकर काम करने में आसानी होगी। व्यवसाय लाभदायक रहेगा।उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कुंभ: विरोधी परास्त् होंगे। धन, सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रचनात्क कार्यों से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आपका व्यापार गति पकड़ेगा। कुछ नए सौदे मिलने की उम्मीद होगी। छात्रों का पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें।
मीन: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। परिवार की ओर से कुछ चिंताएं बनी रहेंगी। जीवन साथी के सहयोग से काम में मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में आज सामान्य दिन रहने वाला है। मानसिक संतोष प्राप्त होगा।



