मनोरंजन

एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कोरोना की चपेट में, तस्वीर शेयर कर बोली तबाह कर दूंगी

एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके अपने कोविड पॉजिटिव होने के बारे में फैंस को बताया है. उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन किया हुआ है. कंगना (Kangana Ranaut) ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह इस वायरस को नष्ट कर देंगी और उन्होंने इसे छोटा सा फ्लू बताया है।

कंगना (Kangana Ranaut) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह मेडिटेशन करती दिखाई पड़ रही हैं। कैप्शन में कंगना (Kangana Ranaut) ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनों से आंखों में हल्की जलन के साथ मैं थका हुआ और कमजोर महसूस हो रही थी, हिमाचल जाने के बारे में सोच रही थी इसलिए कल अपना टेस्ट कराया और आज रिजल्ट आ गया है कि मैं कोविड पॉजिटिव हूं।

Related Articles

Back to top button