Bigg Boss OTT: जिशान की एंट्री देख करन जौहर रह गए दंग, इस तरह के कपड़ो में मारी एंट्री

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) की शुरुआत होने जा रही है. 8 अगस्त रात 8:00 बजे से शो दर्शकों के लिए लाइव हो जाएगा. जिसके बाद 24 घंटे 7 दिन दर्शक इसे वूट (Voot) पर देख सकेंगे. बिग बॉस ओटीटी के अंदर कई बड़े नाम नजर आने जा रहे हैं. ऐसे में एक-एक करके सितारों ने एंट्री करनी शुरू कर दी है. ऐसे में अब बिग बॉस का नया प्रोमो सामने है जिसमें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जीशान खान (Zeeshan Khan) की एंट्री का दिखाया गया है.
जीशान की एंट्री देखकर शो के होस्ट करण जौहर भी दंग रह गए. दरअसल जीशान सेट पर बाथरोब पहनकर एंट्री मारते दिखाई दिए. जिसे देखकर करण जौहर ने पूछा क्या वह इसी तरीके से घर के अंदर एंट्री करेंगे. जिसके बाद जीशान अपना बाथरोब निकाल कर फेंक देते हैं.उसके बाद वो जिस कपड़े में नजर आते हैं उसे देखकर करण और भी हैरान रह जाते हैं. उनकी एनर्जी को देखकर करण उनकी तुलना रणवीर सिंह के साथ करते हैं. जिसे जानकर जीशान खुशी से झूम उठते हैं.
आप भी देखिए ये खास वीडियो
https://www.instagram.com/p/CSTm9v1oKct/?utm_medium=copy_link
आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करने जा रहे हैं. करण के मुताबिक ये शो उनके दिल के काफी काफी करीब है. क्योंकि करण की मां और वो दोनों ही शो को काफी पसंद करते हैं और इसका एक भी एपिसोड मिस नहीं करते.




