मनोरंजन

जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे बिग बॉस फेम अब्दु, इस दिन करने वाले हैं शादी

मुंबई। दुनिया के सबसे छोटे सिंगर और बिग बॉस सीजन 16 में धमाल मचाने वाले अब्दु रोजिक अपनी जिंदगी के खुशीयों से भरे नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अब्दु जल्द ही शादी के बंधन में अबाधने वाले हैं। अब्दु शारजाह की अपनी अमीराती के साथ शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

अब्दु ने अपने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर करते हुए अपनी वेडिंग रिंग भी दिखाई। महज तीन फुट से कुछ ऊंचे, 22 वर्षीय अब्दु 19 वर्षीय दुल्हन से ब्याह रचाएंगे। हालांकि अभी शादी के समारोहों का विवरण गुप्त ही रखा गया है, लेकिन एक बात पक्की है – यह प्यार का जश्न है, जो हंसी, संगीत और अब्दु और अमीरा के लिए संजोए गए पलों से भरपूर होने का वादा करता है, क्योंकि वे इस खूबसूरत सफर की शुरुआत एक साथ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button