दिल्लीमनोरंजन

“ये हैं मोहब्बते” की शगुन के फैंस के लिए बड़ी खबर, छोड़ रही टीवी की दुनिया

दिल्ली। हाल ही में, अनीता का एक इंटरव्यू सामने आया, जिसमें उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाने की बात कही थी. एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू ने फैंस को काफी शॉक कर दिया था, क्योंकि हर किसी का मानना था कि, अनीता ने इंडस्ट्री को गुडबाय बोल दिया है. इन सब खबरों के बीच, अब अनीता हसनंदानी ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने एक्टिंग को छोड़ने वाली खबर की सच्चाई बताई है. ट्वीट में एक्टिंग को बताया पहला प्यार।

अनीता हसनंदानी ने 12 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि, उन्होंने अपने पहले प्यार एक्टिंग को नहीं छोड़ा है. एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘हर जगह ये खबर है कि, मैं अपना पहला प्यार एक्टिंग को छोड़ रही हूं. मैंने ऐसा कभी नहीं कहा. मैंने बस इतना कहा कि, मैं अभी अपने बच्चे पर फोकस करना चाहती हूं. आरव मेरी प्राथमिकता है. मैं काम पर वापस आऊंगी, जैसे ही मैं इसके लिए तैयार हो जाऊंगी.’ अनीता के इस ट्वीट ने उनके फैंस को काफी खुश कर दिया है.

अनीता ने कहा था…इसके पहले, अनीता हसनंदानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उन्होंने एक्टिंग को छोड़ने का फैसला किया है, क्योंकि वह अपना सारा वक्त अपने बेटे आरव के साथ बिताना चाहती हैं. एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मैंने फैसला किया था, जब भी मेरा बच्चा होगा, मैं इंडस्ट्री को छोड़ दूंगी और अपना सारा वक्त अपने बच्चे को दूंगी. मैं हमेशा से एक मां बनने के बाद अपने बच्चे पर फोकस करना चाहती थी, इसलिए इंडस्ट्री छोड़ने की वजह महामारी नहीं है. अगर आज के समय में महामारी नहीं होती, मैं तब भी इंडस्ट्री छोड़ देती. मैं अपने बच्चे के साथ घर पर रहना चाहती हूं. ईमादारी से काम करना, अभी मेरे लिए आखिरी चीज है. मैं सच में नहीं जानती कि, अब मैं कब काम पर वापस जाऊंगी.’घर पर काम कर रहीं अनीताइसके आगे अनीता (Anita Hassanandani) ने कहा था कि, ‘अभी मैं अलग-अलग ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट की वजह से काम कर रही हूं. ये सारा काम मैं घर पर रहकर कर रही हूं, जिस वजह से मैं पूरी तरह तनाव मुक्त हूं. इन दिनों मैं काफी सावधानी से काम कर रह रही हूं. हो सकता है कि, एक व्यक्ति अगर शूटिंग के लिए मेरे घर पर आए, तो पहले मैं उनका भी पूरी तरह से परीक्षण करूं. लेकिन एक टीवी शो के सेट पर वापस आना, ये मुझे नहीं पता कब होगा. लेकिन मुझे यकीन है कि, मैं जब भी आने का फैसला करूंगी, तब लोगों को पता चल जाएगा.’अनीता का करियरअनीता हसनंदानी टीवी की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल ‘कभी सौतन कभी सहेली’ से की थी, लेकिन एक्ट्रेस को असली पहचान सीरियल ‘काव्यांजलि’ से मिली थी. इसके बाद अनीता कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं, जिसमें ‘कयामत’, ‘कसम से’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘क्या दिल में है’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’ जैसे कई सीरियल्स शामिल हैं. अनीता ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’, ‘किचेन चैंपियनशिप’ जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं. इतना ही नहीं, अनीता ने बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमाया था. वह फिल्म ‘कृष्णा कॉटेज’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वह पंजाबी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

Related Articles

Back to top button