बिग ब्रेकिंग – एक्टर अर्जुन कपूर भी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन में रहेंगे
अर्जुन कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। रविवार को उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस बारे में बताया और कहा कि, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। मेरे लक्षण एसिम्प्टोमैटिक हैं और डॉक्टर की सलाह पर मैंने खुद को घर में क्वारैंटाइन कर लिया है अर्जुन कपूर ने आगे लिखा,”आप सभी के सपोर्ट के लिए एडवांस में धन्यवाद और मैं आने वाले दिनों में अपने स्वास्थ्य के बारे में आपको अपडेट करता रहूंगा. मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता मिलकर इस वायरस को मिटा देगी. बहुत सारा प्यार अर्जुन” अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर आयश श्रॉफ ने कमेंट किया, “बहुत जल्दी ठीक हो जाओगे बच्चे. ” वहीं, साकिब सलीम ने भी उनके लिए प्रार्थना करने की बात कही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी कमेंट किया.
अर्जुन कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी उनके जल्दी ठीक होने की कामना की और उनके पोस्ट पर कमेंट किया. वहीं. उनकी बहन जान्हवी कपूर ने भी कमेंट कर उनकी सलामती की दुआ मांगी है. इसके अलावा उनके फैंस भी अर्जुन कपूर के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.
शूटिंग पर जा रहे थे अर्जुन कपूर
बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के बीच महाराष्ट्र में पिछले महीने ही शूटिंग करने की अनुमति मिल चुकी है. इसके बाद कई स्टार्स अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर चुके हैं. अर्जुन कपूर भी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग पर जा रहे थे. कुछ दिन पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से तस्वीर भी शेयर की थी. इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में है. अर्जुन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है




