24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त, एनडीआरएफ और सियार की टीमों को भेजा गया ग्रामीणों का रेस्क्यू करने

पिथौरागढ़: कुमाऊँ क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट है तो वहीं धारचूला तहसील के सीमांत गांव चल में बादल फट गया है जिससे 200 से अधिक लोग दारमा घाटी में फंस गए हैं। हालांकि एसपी पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के मुताबिक बादल फटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है, लेकिन नाले में भारी पानी आने के चलते गांव का संपर्क कट गया है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी रास्ते में फंस गई है। उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बरसात के कारण जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है।
read also- 12 जुलाई को होगी चयन समिति की बैठक
ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के लिए एनडीआरएफ और सियार की टीमों को भेजा गया है। वहीं, ग्रामीण इस घटना को बादल फटना बता रहे हैं। आपको बता दें कि देहरादून में बारिश ने जमकर अपना कहर बरपाया है। जगह- जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली। साथ ही गाड़ियां भी पानी में जलमग्रन हो गई। पिथौरागढ़ जनपद में हो रही बारिश से जगह-जगह पहाड़ियां दरक रहीं हैं। और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़क मार्ग भी बंद हो गए हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों को आवाजाही करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मार्ग बहाल करने के लिए बीआरओ और पीडब्ल्यूडी की टीम लगी हुई है।




