दिल्लीमनोरंजन

BIG BOSS OTT: नेहा ने मिलिंद को कही ऐसी भद्दी बात की अब सोशल मीडिया पर लोग नेहा के खिलाफ उतार रहे गुस्सा देखिये नेहा ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से हो रहीं ट्रोल..

दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी पर आए दिन नया बवाल देखने को मिल जाता है। झगड़ों के बीच इस शो पर कई कंटेस्टेंट्स के बीच चौंकाने वाले विवाद भी सामने आए हैं। हाल ही में कुछ ऐसे ही कारणों की वजह से नेहा भसीन और मिलिंद गाबा जबरदस्त सुर्खियों में आ गए हैं। मिलिंद ने नेहा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कुछ ऐसा कहा है, जिसके कारण वो असहज महसूस करने लगे। गाबा का कहना है कि नेहा ने अपने अंडरवेयर को लेकर भद्दी बात कही।

मिलिंद और नेहा का झगड़ा

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी में पिछले एपिसोड में देखने को मिला था कि नेहा भसीन और मिलिंग गाबा का कनेक्शन टूट चुका है। वहीं, एक टास्क के बाद जब बिग बॉस ने घरवालों को कहा कि घर के नियम तोड़ने के लिए जो भी जिम्मेदार है, सजा के लिए उसका नाम बताएं। जिसके चलते घरवाले एक-दूसरे पर चौंकाने वाले आरोप लगाते दिखाई दिए। इस बीच मिलिंद ने नेहा के बारे में जो कहा वो वाकई चौंकाने वाला था। मिलिंद का कहना है कि जब नेहा ने बेडरूम एरिया में उनसे कहा था कि वो अंडरवेयर नहीं पहने हैं तो उन्हें बहुत अजीब महसूस हुआ था।

 
मिलिंद ने किया खुलासा

इस विवाद की शुरूआत तब हुई जब मिलिंद ने आरोप लगाया कि टास्क के दौरान झगड़े में नेहा उनके करीब आती दिखी थीं। नेहा ने कहा था कि वो उनकी बॉडी महसूस कर सकती हैं। जिसकी वजह से मिलिंद को असहज महसूस हुआ। नेहा ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि वो सिर्फ एक मजाक था, इसमें ऑफेंड होने की कोई जरूरत नहीं है। नेहा ने ये भी कहा कि मिलिंद ने अपने बॉडी पार्ट्स के बारे में कई जोक्स मारे हैं।

लोगों ने किए पोस्ट

बता दें कि इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नेहा पर गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया है। जिसकी वजह से ‘Evict Neha Bhasin’ ट्विटर पर ट्रेंड होता दिखाई दिया। लोगों ने नेहा के खिलाफ कई तरह के पोस्ट किए हैं। कई लोगों का मानना है कि जो नेहा ने कही है वो वाकई बेहद भद्दी बात है।

Related Articles

Back to top button