मनोरंजन

भोजपुरी हॉट सुपरस्टार काजल राघवानी राजधानी रायपुर में, छत्तीसगढ़ी फिल्म में करेंगी काम – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी भाषा में बनने जा रही फिल्म ‘इश्क कयामत’ का आज मुहूर्त रायपुर के एक निजी होटल में किया गया. इस दौरान फिल्म के हीरो छत्तीसगढ़ी फिल्म के हीरो और फिल्म की हीरोइन भोजपुरी सुपरस्टार काजल राघवानी मौजूद रहे।

रायपुर पहुंची काजल ने कहा कि यहां आकर अच्छा लग रहा है. रायपुर की यह उनकी दुसरी यात्रा है. यहां वे अपनी फिल्म इश्क कयामत के मुहूर्त में आए हैं. बता दें कि यह फिल्म 2 भाषा छत्तीसगढ़ी और भोजपुरी में बनने जा रही है. मैं इस फिल्म के लिए एक्साइटिड हूं और जल्द से ही फिल्म की शूटिंग स्टार्ट होगी।

उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक का सफर मेरा बहुत अच्छा रहा.सफर के दौरान हार्ड वर्क करना पड़ा.16 साल की उम्र में स्ट्रगल करना और जिस इंडस्ट्री में मेरी कोई पहचान नहीं है. कोई परिवार से नहीं है. उस इंडस्ट्री में काम की शुरुआत की. फिल्म इंडस्ट्री में यह होता है कि जहां आपकी पहचान होती है वहां काम जल्दी जल्दी होता है. बाद में मेरे लिए थोड़ी दिक्कत हुई थी लेकिन सबका प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा. लोगों ने मेरे काम को पसंद किया और उसी से ही लोगों ने मुझे यहां तक पहुंचाया है.

उनके डांस वीडियो के यूट्यूब पर लाखों फालोवर हैं is बात पर प्रतिक्रिया देते हुए काजल ने कहा कि मुझे बहुत अच्छा लगता है कि लाखों-करोड़ों लोग हमारे वीडियो देखते हैं, ऐसा लगता है कि हम इतने सारे लोगों को जानते हैं, अगर मैं एक्टर नहीं होती तो मुझे कोई जानता ही नहीं, आज करोड़ों लोग हमें जानते हैं पसंद करते हैं, जनता इतना प्यार दे रही है बहुत खुशी होती है और यह हमेशा बने रहे.

काजल ने बताया कि हमारी फिल्में अश्लील नहीं होती है. भोजपुरी इंडस्ट्रीज में वल्गैरिटी है लेकिन वह एलबम्स में है. कुछ लोग अपने आप को फेमस करने के लिए कुछ भी गाने गाते हैं. उनमें गालियों का प्रयोग करते हैं. वह सारी चीजें एल्बम की वजह से होती है. एल्बम और फिल्म दोनों अलग ही चीजें हैं, सिर्फ भोजपुरी गाना बज रहा है. लोगों को लगता है कि इसमें में अश्लीलता होगी. यह चीजे लोगों के दिमाग से हटाना पड़ेगा और यह पब्लिक ही हटा पाएगी. हम कितना भी कोशिश करेंगे तो 5 से 10 लोगों को बोल पाएंगे, लेकिन करोड़ों लोगों को हम एक्सप्लेन नहीं कर सकते है. वे भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर अपना नजरिया बदलें।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, मुझे बहुत खुशी हो रही है जितना प्यार मुझे यूपी और बिहार के लोगों ने दिया है. उतना ही प्यार मुझे यहां मिले. मैं कोशिश करूंगी कि मैं उनके इरादों पर खरी उतरूं, मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी और अपना हार्ड वर्क करूंगी. जितना हार्ड वर्क में भोजपुरी इंडस्ट्रीज में करती हूं. उतना हार्डवर्क में छत्तीसगढ़ी इंडस्ट्रीज में भी करूंगी।



Related Articles

Back to top button