छत्तीसगढ़

बस्तर – ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगिड़ा में शामिल माओवादी कमांडर बसन्त उर्फ सोमलु उर्फ रवि की मौत


बस्तर में माओवादियों के बड़े हमले ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगिड़ा में शामिल माओवादी कमांडर बसन्त उर्फ सोमलु उर्फ रवि की मौत हो गई है । माओवादी दक्षिण बस्तर सब जोनल की प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है ।

माओवादी प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि माओवादी कमांडर बसन्त उर्फ सोमलु गम्भीर बीमारी के चलते 3 मई को माओवादियों के मेडिकल केम्प में मौत हो गई है । मृतक माओवादी बटालियन में CYPC और BNPC का मेम्बर था । साथ ही माओवादियों के हथियार कारखाना का प्रभारी था । बसन्त माओवादी संगठन में 26 वर्षों से कार्यरत था, इस दौरान सैकड़ो हथियार, गोलाबारूद और बम बनाकर PLGA को मजबूत करने का काम किया था ।

बसन्त की मौत को माओवादियों ने सबसे बड़ा नुकसान माना है । माओवादी कमांडर बसन्त मूल रूप से बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली का निवासी था, जो माओवादी संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर काबिज रह चुका था ।



Related Articles

Back to top button