बड़े मियां छोटे मियां’ के रिलीज के बीच सितारों का वीडियो वायरल, टाइगर ने किया अक्षय से प्रैंक

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचने वाले हैं। निर्देशक अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को लेकर फैंस के बीच भारी क्रेज है। इस बीच इन दोनों सितारों के बीच एक जबरदस्त चैलेंज गेम चल रहा है। जिसके वीडियोज ने इन दिनों खूब हंगामा मचाया है। बीते दिनों टाइगर श्रॉफ ने अक्षय कुमार के साथ एक जबरदस्त प्रैंक किया था। जिसमें अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ के चैलेंज में हार गए थे। अब अक्षय कुमार ने अपने साथ हुए इस प्रैंक का दिलचस्प बदला लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया।
एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आए अक्षय कुमार के इस वीडियो में टाइगर श्रॉफ बड़े मियां की चुनौती के जाल में फंसते दिखे। दरअसल, अक्षय कुमार हवा में उछलकर टाइगर श्रॉफ की गोद में बैठते दिखते हैं। जिसके बाद वो ठीक ऐसा ही टाइगर श्रॉफ को भी करने के लिए कहते हैं। लेकिन इस दौरान जैसे ही टाइगर श्रॉफ हवा में उछलते हैं। उनके साथ एक जबरदस्त प्रैंक हो जाता है। टाइगर श्रॉफ के हवा में उछलते ही अक्षय कुमार वहां से हट जाते हैं। जिसका वीडियो देख कटरीना कैफ के मुंह से भी चीख निकल जाती है।
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। सामने आए इस वीडियो पर कमेंट कर अदाकारा कटरीना कैफ ने रिएक्ट करते हुए कहा, ‘आउच’ जबकि, फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी इस वीडियो पर कमेंट कर हंसने वाली इमोजी शेयर की है। वहीं, इस वीडियो को देखने के बाद कई सितारों की हंसी कंट्रोल नहीं हो पा रही। यहां देखें कमेंट्स।




