स्कूटी से जा रही लड़कियों पर गुस्सैल सांड ने किया हमला, जान बचाने के लिए गाड़ी छोड़कर भागने पर हुईं मजबूर |

Bull Attack Viral Video: सड़क पर घूमने वाले आवारा सांड (Stray Bull) का दिमाग कब खराब हो जाए और वो कब किसे अपने गुस्से का शिकार बना ले, यह कहना वाकई मुश्किल है. आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर सांडों के हमले (Bull Attack) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में गुस्सैल सांड (Angry Bull) के हमले का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सांड स्कूटी से जा रही दो लड़कियों पर धावा बोल देता है और इस स्थिति में अपनी जान बचाने के लिए लड़कियां स्कूटी सड़क पर छोड़कर भागने लगती हैं.
इस वीडियो को @MadVidss नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे देख लोग हैरान हो रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से गुस्सैल सांड लड़कियों पर हमला बोलता है, तभी स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की चलती गाड़ी से कूद जाती है और स्कूटी पर आगे बैठी लड़की गाड़ी समेत पेट्रोल पंप से टकरा जाती है, फिर गाड़ी वहीं छोड़कर वह भी उल्टे पैर दौड़ लगा लेती है.
They booked it after jumping off the scooter 💀 pic.twitter.com/0SiX27Z5hY
— MadVids (@MadVidss) September 19, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




