देश विदेश

महज इस बात पर पिता ने जिन्दा जला दिया अपने ही बेटे को, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हैदराबाद से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को आग के हवाले कर दिया जिससे बच्चा 60 प्रतिशत तक जल गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बेटे को उसके पिता ने पढ़ाई न करने पर आग लगा दिया।

Read Also – शादी का झांसा देकर बनाता रहा शारीरिक संबंध, लगी पुलिस की नौकरी तो मुकरा युवक, प्रेमिका पहुंची SSP के पास तो आफिस में ही हुई ऐसे शादी

पूरा मामला हैदराबाद के कुकटपल्ली हाउसिंग बोर्ड का है. जहां पिता ने अपने दस साल के बेटे को जिंदा जला दिया। घटना में बेटा गंभीर रूप से जल गया जिसके बाद नजदीक के अस्पाल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

Read Also – क्या थी वजह जो मां ने अपने ही लाल की काट डाला कुल्हाड़ी से, दिल दहला देने वाले जघन्य हत्या को दिया अंजाम

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिता अक्सर अपने बेटे को पढ़ाई करने लिए कहा करता था और बेटा हमेशा पढ़ाई के नाम पर बचने की कोशिश करता था. जिससे एक पिता को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने अपने बेटे पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। जिसके कारण 10 साल का मासूम 60 फीसदी झुलस गया. जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button