मनोरंजन

बिग बॉस के घर में इस यूट्यूबर की होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री… |


BB OTT 2: पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में शो के मेकर्स ने इसे दो हफ्ते और आगे बढ़ा दिया है। वहीं, पिछले कुछ समय से शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने की खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। कहा जा रहा है कि शो में पुनीत सुपरस्टार और पलक पुरसवानी की एंट्री होने वाली है।

READ MORE- CG CRIME: आदिवासी भाई ,बहन को बंधक बनाकर पीटने वाला गिरफ्तार

BB OTT 2: इस बीच अब जाने-माने यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि एल्विश बिग बॉस के घर का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है दी गई है। वहीं, साइरस ब्रोचा ने बीते दिनों शो के होस्ट सलमान खान से गुजारिश की थी कि उन्हें इस शो से जाने दिया जाए, क्योंकि उनकी हेल्थ यहां पर काफी बिगड़ रही है।

READ MORE- CG CRIME: आदिवासी भाई ,बहन को बंधक बनाकर पीटने वाला गिरफ्तार

BB OTT 2: वहीं अब खबर आ रही है कि साइरस घर से बेघर हो चुके हैं।  बता दें कि सलमान खान ने वीकेंड के वार में शो को दो हफ्ते आगे बढ़ाने का एलान किया था, जिसके बाद से ‘बिग बॉस OTT 2’ के ग्रैंड फिनाले की तारीख को लेकर भी कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है अब 13 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले होगा। हालांकि, इन खबरों मेकर्स की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।



Related Articles

Back to top button