बबिता जी छाई रहतीं है अपने फैन्स के बीच, तारक मेहता सीरियल की हैं जान, जानिए उनसे जुड़ी ये बातें
सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी का किरदार निभाकर फेमस हुईं मुनमुन दत्ता आज घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। तारक मेहता सीरियल में जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री को खूब दिखाया जाता है। वहीं दर्शक भी बबीता जी के किरदार को खूब पसंद करते हैं। उनका जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था।
सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि मुनमुन दत्ता रियल लाइफ में भी बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हैं। वो आए दिए सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। चलिए जानते हैं बबीता जी के बारे में कुछ दिलचस्प बातें…पुणे से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मुनमुन मुंबई आ गई थीं। साल 2004 में उन्होंने अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत जी टीवी के सीरियल हम सब बाराती से की थी।
मुनमुन साल 2006 में कमल हासन की फिल्म मुंबई एक्सप्रेस में नजर आई थीं। मुनमुन डाक्टर बनना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो पढ़ाई में बहुत अच्छी थीं। साल 2008 में उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता अय्यर का किरदार मिला। इसने मुनमुन की जिंदगी बदल दी। पिछले 12 सालों से मुनमुन इस किरदार को बखूबी निभा रही हैं। आज उनकी पहचान किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।
2008 में ही मुनमुन का अफेयर अरमान कोहली के साथ शुरू हुआ और कुछ ही दिनों बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उनके ब्रेकअप का कारण अरमान का गुस्सैल और आक्रामक स्वभाव बताया गया। वेलेंटाइन्स डे के दिन अरमान ने मुनमुन के साथ मारपीट की थी। मुनमुन ने अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला कोर्ट में पहुंचा था।
अरमान को अपने गलत बर्ताव के लिए फाइन भी भरना पड़ा था। इस केस में टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने गवाही दी थी। डॉली के अनुसार अरमान हमेशा मुनमुन के साथ गलत व्यवहार करते थे। सोशल मीडिया पर मुनमुन की फैन फालोइंग जबरदस्त है। इंस्टा पर उनके एक मिलियन फैंस हैं। वह भी अपने फैंस के लिए इंस्टा पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।




