अब दिल्ली मेट्रो में स्मोकिंग भी; शख्स ने सुलगाई बीड़ी (Watch Video)

दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वारल होते रहते हैं. एक नए वीडियो में अब एक शख्स बीड़ी सुलगाते हुए नजर आ रहा है, शख्स ने बीड़ी सुलगाई और हर कोई देखता रह गया. जिस तरह बुजुर्ग व्यक्ति ने बीड़ी जलाई, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वो मेट्रो में हैं शख्स इतने मजे से स्मोकिंग कर रहा था जैसे वह अपने घर पर हो. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, सैकड़ों नेटिज़न्स दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) और उसके अधिकारी से जवाब मांगते दिखे. हालांकि डीएमआरसी अधिकारियों के जवाब का अभी भी इंतजार है.
दिल्ली मेट्रो में खुल्लम खुल्ला किसिंग के बीच अब… बीड़ी का स्वैग#DelhiMetro pic.twitter.com/HDJk1rzl8b
— Manish Pandey (@joinmanishpande) September 25, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




