‘Tiger 3’ में सलमान खान के लिए पहली बार गाएंगे अरिजीत सिंह |

मुंबई, 19 अक्टूबर : गायक अरिजीत सिंह और सुपरस्टार सलमान खान के बीच विवाद खत्म हो गया है. अब अरिजीत ‘टाइगर 3’ में अपनी गायकी का जलवा बिखेरेंगे. वाईआरएफ प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने ‘टाइगर 3’ के दो गानों के लिए अरिजीत को चुना है. अरिजीत का पहला गाना ‘लेके प्रभु का नाम’ सोमवार को रिलीज होगा. यह एक डांस नंबर है जिसमें सलमान और कैटरीना कैफ हैं. वहीं दूसरा गाना एक रोमांटिक ट्रैक है जो दर्शकों और प्रशंसकों के दिलों को छू जाएगा.
निर्देशक मनीष शर्मा ने कहा, “हम ‘लेके प्रभु का नाम’ के अगले सप्ताह रिलीज होने का इंतजार नहीं कर सकते. यह एक अनोखा पार्टी ट्रैक है और इसमें सलमान के स्वैग के साथ अरिजीत की आवाज का होना खास है. साथ ही कैटरीना की सुंदरता इसे हर किसी को नाचने पर मजबूर करने का परफेक्ट फॉर्मूला बनाती है.” यह भी पढ़ें : Litton Das Fifty: सलामी बल्लेबाज तंज़ीद हसन के बाद लिटन दास ने भी ठोका अर्धशतक, टीम इंडिया को तीसरे विकेट की तलाश
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




