उत्तर प्रदेश

पत्नी संग प्रेमी का तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, पति ने पकड़ लिया रात में रंगेहाथ, पत्नी और प्रेमी पर धारदार हथियार से किया ताबड़तोड वार फिर


यूपी के जनपद बहराइच में शुक्रवार देर रात पत्नी के साथ उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख पति ने बांके से पत्नी और उसके प्रेमी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका यानी आरोपी की पत्नी घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि जनपद बहराइच कोतवाली देहात अंतर्गत ककरा गांव के रहने वाले लल्लू (33) पुत्र सूबेदार का प्रेम प्रसंग पिछले लगभग तीन सालों से गांव की ही रहने वाली शादीशुदा महिला ‘सुशीला’ के साथ चल रहा था। इसकी जानकारी सुशीला के पति सुरेंद्र को भी हो गई थी जिसका वो कई बार विरोध कर चुका था। लेकिन इसके बाद भी प्रेमी लल्लू का प्रेमिका के घर आना जाना लगा रहा।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

वहीं शुक्रवार रात को प्रेमी अपने प्रेमिका के घर पहुंच गया। रात करीब 1 बजे अपनी पत्नी के साथ उसके प्रेमी लल्लू को आपत्तिजनक हालत में देख पति आपा खो बैठा। उसने रात को ही पत्नी और उसके प्रेमी पर बांके से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे प्रेमी लल्लू की रात में ही मौत हो गई। जबकि प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

सुबह जब घटना की जानकारी लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया फ़ौरन गांव पहुंचे। घायल महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। प्रेमिका के पति ने ही उसके प्रेमी को बांके से काटकर मौत के घाट उतारा है। आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

समझाने के बाद भी नहीं माना था मृतक

वहीं ककरा गांव के ग्राम प्रधान रामू ने बताया कि मृतक लल्लू के तीन पुत्र हैं। उसका प्रेम प्रसंग गांव निवासी महिला से चल रहा था। जिसको लेकर लल्लू को कई बार समझाया गया था। इसके बाद भी वह नहीं माना, अंत में उसकी हत्या कर दी गई।



Related Articles

Back to top button