मनोरंजन

अनुज को अपने पास रोकेने के लिए माया चलेगी घटिया चाल… |


 Anupma Upcoming Twist : टीवी शो अनुपमा शुरुआत से ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खीचने में कामयाब रहा है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना, सुदांशु पांडे, मदालसा शर्मा आदि अहम भूमिकाओं में हैं और स्टोरीलाइन के अहम हिस्से भी हैं। शो का करंट ट्रैक अनुपमा और अनुज कपाड़िया की मैरिड लाइफ पर आधारित है। शो में लीड कैरेक्टर्स अनुज और अनुपमा के बीच दूरी दिखाई जा रही है। इस बीच माया का किरदार निभा रही छवि पांडे ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर दर्शकों की धड़कनें बढ़ गई हैं। दरअसल छवि अपनी रीसेंट फोटो में माया के गेटअप में हैं। उन्होंने मांग में सिंदूर के साथ मंगलसूत्र भी पहन रखा है। उनकी तस्वीर पर कई कमेंट्स है। दर्शक अपने हिसाब से इस फोटो के अलग मतलब निकाल रहे हैं।

काव्या को घर से निकालने की कोशिश करेगा वनराज Anupma Upcoming Twist :-
रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि काव्या और किंजल सहित सब लोग अनुपमा के घर जाने की तैयारी में लगे रहते हैं। जाते-जाते किंजल वनराज के जले पर नमक छिड़कते हुए कहती है कि तुम्हें भी अपनी दोस्त की खुशी में खुश होना चाहिए, हम तो खुशी मनाने जा रहे हैं। इसपर वनराज उसे दोबारा न लौटने के लिए कहता है। वह काव्या के कैरेक्टर पर भी सवाल खड़ा करता है। हालांकि किंजल और बापूजी काव्या का साथ देते हैं। किंजल धमकी देती है कि अगर यहां से काव्या गई तो वह और परी भी चले जाएंगे।

Read More- CG Corona Update : प्रदेश भर से सामने आए 63 नए कोरोना के मामलें…

अनुज को धोखा देगी माया Anupma Upcoming Twist –

अनुज मुंबई में घर जाने की तैयारी में लगा होता है कि अनु उसे याद दिलाती है कि वह अनुपमा के लिए क्या गिफ्ट लेकर आए हैं। अनुज अपनी बेटी की बात मानकर अनुपमा के लिए साड़ी लेने जाता है लेकिन इसी बीच माया उसकी पैकिंग खोल देती है और सारे कपड़े निकाल कर रख देती है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि माया, अनुज को अपने पास रोकने के लिए उसके साथ जबरदस्ती करेगी और उसे घर में बंद कर देगी।



Related Articles

Back to top button