मनोरंजन

Anupama Twists: अनुपमा में होगी इन 4 किरदारों की वापसी, होने वाला है ये धमाल

Anupama Twists: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा में फिर एक बार कुछ पुराने किरदारों की वापसी होने वाली है। टीआरपी लिस्ट में लगातार टॉप पर बने हुए इस सीरियल में मेकर्स लगातार कुछ ना कुछ ऐसा करते रहते हैं जिसकी वजह से दर्शकों का इसमें रुझान बना रहता है। हाल ही में राजन शाही के इस शो में 6 महीने का लीप लाया गया था जिसके बाद दिखाया गया कि अनुज की मानसिक हालत बिगड़ चुकी है और आध्या का कोई अता-पता नहीं है। सीरियल में फिर बढ़ेगा निगेटिविटी का लेवल

जी हां, आप सही समझ रहे हैं। अनुपमा सीरियल में फिर एक बार अंकुश का किरदार निभाने वाले एक्टर रोहित बक्शी और बरखा भाभी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अश्लेषा सावंत की वापसी होगी। वहीं अश्वेला सावंत का किरदार एक ऐसी वैम्प का था जो घर में झगड़े लगवाकर किसी तरह अपने देवक की प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहती है। काफी वक्त पहले दोनों शो से गायब हो गए थे। अनुपमा में होगी इन चार किरदारों की वापसी

अंकुश और बरखा की वापसी के बारे में सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि अनुज ने अपनी बेटी को भाई और भाभी के पास यह सोचकर भेजा कि वो उनका ख्याल रखेंगे, लेकिन उन्होंने उसके साथ धोखा किया। अनुपमा सीरियल में अनुज कपाड़िया के भाई और भाभी के अलावा अंकुश के बच्चों की भी वापसी होगी। अधिक और बरखा की बेटी भी काफी वक्त से शो में नजर नहीं आ रही थी। अब खबर है कि उन्हें भी शो में लाया जाएगा ताकि ड्रामा पहले से कई गुना ज्यादा हो सके। इतना ही नहीं एक और सरप्राइज है। बड़ी आध्या का रोल करेगी नागिन फेम यह एक्ट्रेस।

अनुपमा की बेटी आध्या जो कि असल में माया की बायोलॉजिकल डॉटर है, वो जब बड़ी होगी तो उसमें अपनी मां के लक्षण साफ दिखेंगे। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक नागिन सीरियल में अहम किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस सोनाली खिलवानी को आध्या के किरदार के लिए अप्रोच किया गया है

Related Articles

Back to top button