अमीषा पटेल ने मेकर्स पर लगाए आरोप, किया चौंकाने वाला खुलासा…

फिल्म ग़दर 2 को रिलीज होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। यही वजह है कि सनी देओल और अमीषा पटेल इस फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस फिल्म में फैंस तारा और सकीना को देखने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। लेकिन इसी बीच अमीषा पटेल ने ऐसा खुलासा किया है,
READ MORE- Cg News: नदी में डूबने से बड़े भाई मौत, बचाने गए छोटे भाई की हालत गंभीर…
जिसे जानने के बाद फैंस चौंक गए हैं दरअसल, एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने मई के वक्त चंडीगढ़ में गदर 2 के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग के दौरान हुई कुछ परेशानियों का सोशल मीडिया पर जिक्र किया है। अमीषा ने ट्वीट करते हुए लिखा, फिल्म का प्रोडक्शन निर्देशक अनिल शर्मा के प्रोडक्शन हाउस ने संभाला था, लेकिन फिल्म से जुड़े मेकअप आर्टिस्ट से लेकर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और ना जाने कितने ही कर्मचारियों को प्रोडक्शन हाउस ने उनकी सैलरी नहीं दी है।
READ MORE- CG NEWS: नारायणपुर पुलिस ने नक्सल कैंप को उड़ाया, दो नक्सल गिरफ्तार…
अमीषा ने आगे लिखा, इन सभी को सैलरी के अलावा रहने की जगह, शूट के आखिरी दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक ट्रांसपोर्ट से लेकर फूड बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही कुछ कलाकारों और क्रू मेंबर्स को कार तक नहीं दी गई, जिससे वह फंसे रह गए। लेकिन फिर से जी स्टूडियोज ने अनिल शर्मा द्वारा पैदा की गई इन परेशानियों का समाधान किया।’ इसके बाद अमीषा पटेल ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने जी स्टूडियोज को दिल से शुक्रिया कहा।



