प्रभास को पीछे छोड़ हाईएस्ट पेड तेलुगु एक्टर बने अल्लू अर्जुन

साऊथ फिल्म “पुष्पा द राइज ” के जानेमाने सुपर स्टार आलू अर्जुन अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले है। अल्लू अर्जुन जल्द ही संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की फिल्म के साथ वालीवुड में डेब्यू में करने जा रहे है। वालीवुड डेब्यू के साथ ही अल्लू अर्जुन साउथ सिनेमा के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं। उन्होंने संदीप रेड्डी वंगा और भूषण कुमार की फिल्म में काम करने के लिए 125 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है। अब तक के हाईएस्ट पेड एक्टरस के नाम में बाहुबली के सुपर स्टार प्रभास का नाम आता था लेकिन अल्लू अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपए चार्ज की है जिसके बाद अब वे भी हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए है इसी के साथ अल्लू अर्जुन ने प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया है।
एक तरफ जंहा साऊथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे, वही साउथ सिनेमा में कदम रखने जा रहे है टी-सीरीज के भूषण कुमार। भूषण कुमार ने कहा हम सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम करने के दायरे को तोड़ने जा रहे हैं, और अब हम साउथ और रीजनल सिनेमा में भी एक नई शुरुआत कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-सीरीज और वंगा भद्रकाली प्रोडक्शन में बन रही अल्लू अर्जुन की फिल्म का टाइटल ‘भद्रकाली’ हो सकता है। इस फिल्म में स्पिरिचुअल कनेक्शन होने की उम्मीद है। बड़े स्केल पर बनाई जा रही इस फिल्म में इंसाफ के इमोशन को फिल्माया गया है। फिलहाल, अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग में बिजी हैं। प्रभास की ‘स्पिरिट’ की शूटिंग पूरी होने के बाद अल्लू अर्जुन स्टारर संदीप रेड्डी वंगा और टी-सीरीज की फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म ‘पुष्पा : द रूल’ और ‘आइकॉन’ 2024 में रिलीज होगी । 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ 2021 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। फिल्म ने कुल 373 करोड़ की कमाई की थी। उम्मीद की जा रही है की ‘पुष्पा : द रूल’ की कमाई इससे भी ज्यादा होगी और ये फिल्म दर्शको को बहुत पसंद आएगी ।



