आलिया के बिकिनी लुक ने बढ़ाई उनके चाहने वाले फैंस की धड़कनें, वायरल हो रही हैं फ़ोटो

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी कई ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। इसी क्रम में अब उनकी कुछ और तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। दरअसल, आलिया कश्यप इन दिनों अपने दोस्तों के साथ वेकेशन मना रही हैं। यहां से वह आए दिन अपनी झलकें फैंस के साथ साझा करती हैं। मगर, अब जो तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं, वह वाकई कई दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाली साबित होंगी।

इन तस्वीरों में आलिया पेस्टल ग्रीन कलर की बिकिनी में पहाड़ की गोज से गिरते झरने का आनंद लेती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में वह अपने दोस्तों के ग्रुप में पोज देती दिख रही हैं। तस्वीरों के साथ आलिया ने अपनी दो वीडियोज भी साझा किए हैं। किसी में वह जलपरी की तरह पानी में तैरती दिख रही हैं, तो किसी में दोस्तों संग पानी में गोते लगा रही हैं। उनकी यह सभी झलकियां फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। वैसे इससे पहले भी उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड सेन ग्रेगोरी संग अपनी रोमांटिक वीडियो शेयर की थी।
Video link – https://www.instagram.com/p/CSv0NOML8CW/?utm_source=ig_web_copy_link
मालूम हो कि, आलिया बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। इसी साल वह जनवरी में वह 20 साल की हुईं हैं। वह अपनी पढाई अमेरिका से कर रही हैं और जानकारी के मुताबिक, वह फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं।हालांकि, आलिया कश्यप उन स्टार किड्स में से हैं, जो बॉलीवुड में कदम रखे बिना ही अपना एक अलग फैन बेस बना चुकी हैं। उनका बोल्ड और बिंदास अंदाज देखने के लिए फैंस भी बेकरार रहते हैं।
VIdeo link – https://www.instagram.com/tv/CSYdmihgi2f/?utm_source=ig_web_copy_link




