नजर के चश्मे से पाना चाहते हैं छुटकारा तो करें इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल, फायदा ही फायदा

सही खानपान का ध्यान न रखने के कारण आजकल अधिकतर लोगों की आंखें कमजोर हो जाती हैं। इसके कारण आज कल अधिकतर लोग चश्मे (Glasses) का उपयोग करते हैं। पहले के समय में बुजुर्ग लोगो की आंखें कमजोर होती थीं लेकिन अब तो हर उम्र के लोगो की आंखें कमजोर व दिक्कत से परेशान हैं।
अधिकतर चश्मा लगाने से ना सिर्फ चेहरे के लुक में थोड़ा परिवर्तन आ जाता है बल्कि कई बार व्यक्ति स्वयं भी परेशान हो जाते हैं। चश्मे (Glasses) से छुटकारा पाने के लिए कुछ उपाए आपको बताते है, जिससे आपको कोई साइड इफेफ्ट भी नहीं होगा।
घरेलू उपाय:
1- तांबे के बर्तन में रोजाना पानी पिएं। सोने से पहले पानी को तांबे के बर्तन में रख दें। अगले दिन सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं। पुरे समय जब भी आपको प्यास लगे तब आप इसी पानी को पिएं। ऐसा करने से आपकी आंखों को फायदा मिलेगा।
2- आंखों के लिए आंवला बहुत फायदेमंद होता है। आंवले का मुरब्बा दिन में एक से दो बार खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
3- एक चम्मच सौंफ दो बादाम तथा आधा चम्मच मिश्री को एक साथ पीस लें। फिर इस मिश्रण को रोजाना रात में दूध के साथ खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी।
4- जीरा तथा मिश्री को बराबर मात्रा में पीस रोजाना एक चम्मच देसी घी के साथ खाएं।
5- कान के पीछे गाय के घी को लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें।
6- 100 ग्राम त्रिफला पाउडर तथा 100 ग्राम मिश्री मिक्स करके खाने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। इसे आप गरम दूध के साथ अथवा फिर शहद के साथ भी खा सकते हैं।




