आलिया भट्ट कर रही थीं लाइव सेशन, तभी पर्दे के पीछे से दिखे शर्टलेस रणबीर कपूर, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने प्यार रणबीर कपूर को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. दोनों ने अपने प्यार को सबके सामने कबूल कर लिया है और अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं. ऐसे में हाल ही में आलिया भट्ट का पुराना इंस्टाग्राम लाइव वीडियो की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की जा रहा है
और इसमें खास बात ये है कि इसमें रणबीर कूपर नजर आ रहे हैं.आलिया भट्ट का एक पुराना इंस्टाग्राम लाइव वीडियो है, जिसमें वो जानवरों और नेचर के प्रति अपने विचार शेयर कर रही हैं. जब वह हाथी देखने की बात करती है,
उनके पीछे शीशे में एक शख्स दिखाई देता है, जिसे फैंस रणबीर कपूर बता रहे हैं. अगर आपको यकीन नहीं है तो आलिया भट्ट के इंस्टाग्राम लाइव सेशन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में फैंस लगातार कमेंट कर आलिया से उस शर्टलेस शख्स के बारे में पूछ रहे हैं. खबरों की मानें तो कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान 2020 में लगाए गए लॉकडाउन में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में रह रहे थे.
देखें यह वीडियो – https://www.instagram.com/p/CO5YxrRh68v/?utm_medium=copy_link



