मनोरंजन
अक्षय कुमार हुवे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर जानकारी देते हुवे कहा यह
बॉलीवुड के मशहूर अक्षय कुमार को भी कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है। अक्षय ने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। साथ ही, अपने से मिल चुके लोगों से भी जांच कराने और सतर्कता बरतने की अपील की है। अक्षय ने ट्वीट में लिखा कि मुझे आज सुबह ही अपने कोरोना पॉजीटिव होने का पता चला। सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। मैं होम क्वारंटाइन हुं। जो लोग मुझसे मिले हैं, उनसे अपील है कि खुद की जांच कराएं और अपना ख्याल रखें। जल्द दोबारा मिलेंगे।



