मनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री से दूर होने के बाद तनाव की समस्या से जूझ रही सना अब शादीशुदा जिंदगी में पति के साथ कर रही इंजॉय

इन दुखों को झेलने के बाद अब पूर्व एक्ट्रेस सना खान शादीशुदा जिंदगी में बेहद खुश है। इन दिनों अपने शौहर मुफ्ती अनस सैयद के साथ मालदीव में हैं। सना उनके साथ खूब एन्जॉय कर रही हैं।


मुंबई। मनोरंजन जगत को अलविदा कह चुकी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सना खान का आज जन्मदिन है। मुंबई में जन्मी सना खान ने ने कई टीवी सीरियल, बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्हें असली फेम बिग बॉस में मिला था।

इस सफलता के बाद एक समय ऐसा भी आया जब सना खान अपनी जिंदगी को खत्म करने का सोच लिया था। दरअसल मशहूर डांस कोरियोग्राफर मेलविन लुईस के साथ अफेयर के चलते वो टूट सी गई थी। अचानक ब्रेकअप के बाद मीडिया में दोनों की खबरें मीडिया में खूब चली।

एक्ट्रेस ने बताया था कि वो पूरी तरह से टूट गईं थीं और डिप्रेशन में थीं, उस दौरान उन्होंने कई सारी गोलियां भी खा ली थीं। सुसाइड करने का फैसला किया था, हालांकि वह बच गई। सना ने कोरियोग्राफर पर इलजाम लगाते हुए कहा था कि उन्हें ये जानकर सबसे ज्यादा दुख हुआ कि मेलविन ने एक कम उम्र की लड़की को गर्भवती कर दिया था।

Related Articles

Back to top button