मनोरंजन

एक्‍ट्रेस भूम‍ि पेडणेकर के बाद अब एक्टर व‍िक्‍की कौशल भी कोरोना पॉजिटिव निकले

बॉलीवुड के कई बड़े सितारे कोरोना का शिकार हो रहे हैं. कल अक्षय कुमार और गोविंदा को कोरोना होने की खबर सामने आई और अब एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर और विक्की कौशल भी कोविड पाए गए हैं. दोनों ही एक्टरों ने अपने कोरोना पॉजेटिव होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

READ ALSO- एक्टर अक्षय कुमार के बाद फिल्म राम सेतु के 45 जूनियर आर्ट‍िस्ट्स कोरोना पॉजिटिव निकले, टाली गई शूटिंग

भूमि ने बताया कि उन्हें हल्के लक्षण नजर आ रहे हैं और वह तुरंत अपने घर में ही क्वारंटीन हो गई हैं. वहीं विक्की का कहना है कि सारी सावधानी बरतने के बाद भी वह कोविड पॉजेटिव हो गए हैं पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सितारों के कोरोना होने की खबर सामने आ चुकी है. आमिर खान, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर जैसे सितारे भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. अक्षय अपनी फिल्म ‘रामसेतु’ की शूटिंग के दौरान कोरोना पॉजेटिव हुए हैं. अक्षय कुमार को इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अक्षय के साथ ही इस फिल्म की शूटिंग कर रहे 45 क्रू मैंबर भी कोविड पॉजेटिव पाए गए हैं.

Related Articles

Back to top button