दिशा पाटनी ने एक्टिंग के बाद अब डायरेक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, रिलीज किया अपना पहला म्यूजिक वीडियो ‘क्यूं करू फिकर’ (Watch Video)

Kyun Karu Fikar Song Out: बॉलीवुड की हॉटेस्ट एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. अब दिशा ने अपने डायरेक्टिंग स्किल्स की भी एक शानदार झलक दुनिया के सामने पेश की है. जी हां, दिशा ने बतौर डायरेक्टर, निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है और अपना म्यूजिक वीडियो ‘क्यूं करु फिकर’ जारी किया है. इस गाने ने प्रशंसकों और दर्शकों का दिल जीत लिया है. इसी के साथ दिशा ऐसा करने वाली युवा पीढ़ी की पहली अभिनेत्रियों में से एक भी बन गई हैं.
वैसे इस म्यूजिक वीडियो को निर्देशित करने के साथ-साथ दिशा इसमें नजर भी आई हैं और हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में उनका लुक बेहद ट्रेंडी हैं और उनके द्वारा पहने गए सभी आउटफिट्स भी शानदार है. जहां तक म्यूजिक वीडियो के संदेश की बात है तो यह बेहद मीनिंगफुल है और इस बारे में बात करता है कि कैसे किसी को दुनिया के सभी फैसलों से बेफिक्र रहना चाहिए और सिर्फ खुद पर ध्यान देना चाहिए और इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए कि दूसरे आपको नीचा दिखाने के लिए क्या कहते हैं. यह एक बहुत ही शानदार गाना है और ये इंटरनेशनल पॉप वाला फील देता है, साथ ही यह हमें प्रमुख के-पॉप वाइब्स भी देता है.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



