अनन्या साथ शादी करने वाले है आदित्य रॉय कपूर, अनन्या पांडे संग डेटिंग पर कही ये बात.

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुमराह को साथ ही स्टार अनन्या पांडे को लेकर खासे चर्चा में बने हुए हैं. पिछले कई महीनों से आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की डेटिंग की खबरें बाजार में फैली हैं. दोनों को हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में एक साथ रैंप वॉक करते हुए स्पॉट किया गया था. ऐसे में हाल ही में एक्टर की फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. इस मौके पर आदित्य मीडिया संग रूबरू हुए. ट्रेलर लॉन्च पर आदित्य ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें की औऱ शादी को लेकर अपने प्लान बताए हैं.
Read More- निया शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फोटो अपलोड होते ही फैंस के माथे से छूटा पसीना … फ्रंट ओपन ड्रेस में
शादी पर कहा मुझे खुद को नहीं पता
बता दें कि आदित्य की फिल्म गुमराह के ट्रेलर लॉन्च हुआ था और इस दौरान वो अपने को-स्टार संग स्पॉट किए गए थे.इस खास मौके पर होस्ट ने आदित्य रॉय कपूर से शादी को लेकर सवाल पूछा. होस्ट का कहना था कि ‘अब आदित्य इस इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजिबल बैचलर है, तो क्या वो भी अपने दोस्तों की तरह जल्द ही शादी करेंगे?’ तो ऐसे में एक्टर ने कहा, “मुझे लगता है कि हर कोई शादी कर रहा है, पर मुझे इस बात को लेकर कुछ भी महसूस नहीं होता है. तो ऐसे में मैं अपना टाइम लूंगा और तभी शादी करूंगा जब सही वक्त होगा. अब सही वक्त कब आएगा, इसके बारे में तो मुझे खुद को नहीं पता है.”
अनन्या के प्यार में हैं आदित्य
बता दें आदित्य और अनन्या पांडे के अफेयर के चर्चे इन दिनों हर जगह पर सुनाई दे रहे हैं और इसे हवा करण जौहर के शो कॉफी विद करण से मिली थी. अनन्या संग इन्हें कई बार पार्टीज और सेलिब्रेशन्स में स्पॉट किया जाता रहा है. कृति सेनन की दिवाली पार्टी में अनन्या और आदित्य दोनों पहली बार साथ में स्पॉट हुए थे. इसके बाद हला ही में रैंप वॉक किया था. हालांकि, दोनों में से आजतक किसी ने भी डेटिंग की खबरों पर क्लैरिटी नहीं दी है.
दोनों सितारे जमकर कर रहे हैं काम
वर्कफ्रंट की बात करें तो आदित्य जल्द ही फिल्म ‘गुमराह’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में आदित्य के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में दिखाई देंगी जो एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में हैं. . इसके अलावा एक्टर आजकल वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की सक्सेस को भी काफी एन्जॉय कर रहे हैं.अनन्या की बात करें तो उनकी एक वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, जिसमें वे वरुण धवन संग नजर आ रही हैं. वेब सीरीज का नाम है ‘कॉल मी बे’. इसके साथ ही वो जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में नजर आने वाली हैं.




