बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी ‘आदिपुरुष’… |

Adipurush Collection: ‘आदिपुरुष’ का पांचवे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने जिस तरह से अपनी शुरूआत की थी उसे देखकर लग रहा था कि फिल्म आने वाले दिनों और हफ्तों में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ जाएगी, हालांकि ऐसा हो ना सका. दरअसल फिल्म को लेकर फैंस के बीत जो नााजगी है उसकी वजह से इसकी कमाई पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. पहले तीन दिन फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी.
Adipurush Collection: लेकिन चौथे और पांचवे दिन की कमाई देखकर लग रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी. जबकि फिल्म पहले ही 250 करोड़ से ज्यादा का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है. आइए आपको बताते हैं आदिपुरुष ने पांचवे दिन कितनी कमाई की है. बॉक्स ऑफिस ट्रेकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आदिपुरुष ने पांचवे दिन यानी मंगलवार को 10.80 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई भारत में 247.90 करोड़ हो गई है.
read more- ट्रेलर और पिकअप में आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, पिकअप चालक की मौके पर मौत
Adipurush Collection: वहीं चार दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 86.75 करोड़, दूसरे दिन 65.25 करोड़, तीसरे दिन 69.1 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़ की कमाई कर चुकी है. हालांकि देखना होगा की दूसरे वीकेंड तक फिल्म की कमाई कितनी हो पाती है. फिल्म आदिपुरुष को इसके खराब डायलॉग और खराब वीएफएक्स के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि नेगेटिव रिव्यू के बावजूद ‘आदिपुरुष’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन विरोध का असर पांचवे दिन के कलेक्शन में देखने को मिल रहा है.’आदिपुरुष’ में मां जानकी का किरदार निभाने वाली कृति सेनन ने एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स पर निशाना साधा था.
Adipurush Collection: अभी तक किसी और स्टार कास्ट ने हो रहे विवाद पर रिएकक्ट नहीं किया है. गौरतलब है कि आदिपुरुष को ओम राउत ने डायरेक्ट तो डायलॉग मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. जबकि प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान के अलावा सनी सिंह, वत्सल सेठ, देवदत्त नागे लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं. वहीं रिव्यू की बात करें तो जनता और समीक्षकों को फिल्म खास पसंद नहीं आई है, जिसके चलते सोशल मीडिया के जरिए मेकर्स को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं.




